सपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_42.html
निकाय व लोकसभा चुनाव जीतने का कार्यकर्ताओं ली संकल्प
भाजपा झूठ और फरेब से हासिल की सत्ताः उदयवीर सिंह
मिर्जापुर। सपा जिला सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन मंे मंगलवार को जंगीरोड स्थित रिद्धि वृद्धि के सभागार में उमड़े जनसैलाब में अपनी ताकत का एहसास विरोधियों को कराया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सम्मेलन के प्रभारी व विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराकर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी का गीत (समाजवादी झण्डा इतिहास लिये बलिदानों, इसमें दिखता अश्क गाॅधी, लोहिया के अरमानों का सामूहिक गान किया)।
इस अवसर राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव का कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से समर्थन किया। सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि उदयवीर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा ने 2014 के लोकसभा व 2017 के विधानसभा चुनाव मंे अपनी झूठ और फरेब से जनता को बरगलाकर मीडिया के सहारे देश व प्रदेश की सत्ता हासिल कर ली है। कहा कि योगी सरकार में सारे विकास कार्य ठप्प हो गये है। अखिलेश सरकार के समय हुए विकास कार्यो का उद्घाटन कर भाजपा अपनी पीठ थपथपा रहे है। योगी सरकार में महिलाआंे का उत्पीड़न, लूट, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। योगी सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है। इस सरकार मंे शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। भाजपा सरकार देश की जनता का भावनात्मक शोषण कर रही है। उसका जनता के बुनियादी सवालों से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होने कहा कि इस बार निकाय व लोकसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी अच्छे वोटो से जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चैरसिया ने कहा संगठन के बदौलत चुनाव जीता जा सकता है। सपा के सक्रिय कार्यकर्ता जुझारू और लड़ाकू है। इनकी काबिलियत को जाना पहचाना जाता है। उन्होने लगे हाथ निकाय व लोकसभा चुनाव जीतने का गुरूमंत्र दिया।
जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान में आंच आने नहीं दूॅगा। जहां उनका पसीना गिरेगा वहां मेरा खून गिरेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जिले की समाजवादी पार्टी उनके साथ है।
सम्मेलन को जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री मुन्नी यादव, लल्लू शुक्ला, विशाल यादव, स्वामी शरण दूबे, मो0 जामिन, कृपाशंकर यादव, सुनील पटेल, राजू चैबे, आनन्द त्रिपाठी, इन्द्रजीत पाण्डेय, राकेश यादव, लक्ष्मण उमर, रत्नेश श्रीवास्तव, रणजीत यादव, सदानन्द यादव आदि मौजूद रहे।