
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत किया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाय, कृषि आयोग का गठन कर किसानों को स्वयं मूल्य तय अधिकार दिया जाय। गेहूं व धान का मूल्य तीन हजार प्रति कुन्तल किया जाय। आलू 1500 तथा गन्ना 500 रूप्या प्रति कुन्तल समर्थन मूल्य घोषित किया जाय। शारदा सहायक खण्ड 39 नहर में 15-15 दि के रोस्टर पर पानी चलाया जाय। जंगली जानवरों, नील गायों, साड़ आदि के लिए प्रभावी कानून बनाये जाय जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद होने से बच सके। मछलीशहर के मीरगंज बाजार में ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए स्टेट बैक की शाखा खोली जाय। मछलीशहर के भटहर, बंधवा मार्ग की जर्जर सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन योग्य बनाया जाय। शारदा सहायक खण्ड 39 नही के भटहर माइनर की सफाई करायी जाय। उन्होने कहा कि जरौना स्टेशन पर प्लेटफार्म एवं लाइट की सुविधा शीघ्र उपलब्ध करायी जाय। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को खाद्यान्न एवं आवास दिलाया जाय। आवासों की जांच की जाय तथा पात्र गरीबों को चयनित किया जाय। इस मौके पर बिन्दू देवी, रामनाथ, राजेन्द्र सिंह, रामसूरत, प्रेम राज , सुशील तिवारी, राजमणि बाबू राम, जोखू लाल, रामचन्दर, अजय गौतम, शोभनाथ, रामा देवी, लालती उपाध्याय आदि मौजूद रही।