साहेब मुझे गिरफ्तार कर लो मैं हत्या करके आ रहा हूँ

जौनपुर। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के सैदगोरारी गांव में मंगलवार की रात एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी युवक ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या के पीछे की वजह उस व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध बताया और रात में दोनों को उसी व्यक्ति के घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी उठायी और उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी से सात बच्चे और दूसरी पत्नी से तीन बच्चे है। उसकी पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है जबकि दूसरी पत्नी को उसने तलाक दे दिया था। पहली पत्नी के बच्चों के साथ वह रहता था और दूसरी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं है। पुलिस ने मृतक की पहली पत्नी के बड़े बेटे की तहरीर पर हत्यारोपी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया बताते हैं कि उक्त गांव निवासी  45 वर्षीय अबरार  पुत्र इलियास का कुछ महीनों से गांव के ही  38 वर्षीया शाहजहां   पत्नी अंसार से अवैध संबंध था। शाहजहां का पति अंसार रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता था। कुछ महीने से वह घर आया हुआ था तो गांव के लोगों से उसको पत्नी के करतूतों के बारे में जानकारी हुई। फिर वह शांत था। मंगलवार की रात उसकी पत्नी अबरार के घर आयी हुई थी। पत्नी को ढूढ़ते हुए पति भी उसके घर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने कुल्हाड़ी उठाकर उसका गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से चीख पुकार होने लगी। इसके बाद अंसार थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि अबरार की पहली शादी महजूबन के साथ हुई थी जिससे उसको सात बच्चे भी है। पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गयी। इसके बाद उसे दूसरी शादी साफिया से की उससे भी उसे तीन बच्चे है। कुछ दिन बाद उसने साफिया को तलाक दे दिया जिससे साफिया अपने बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। कुछ समय पश्चात अबरार के घर से दो सौ मीटर पर स्थित शाहजहां के घर से उसका आना जाना होने लगे। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गये और अबरार ने शाहजहां से अवैध संबंध बना लिया। अबरार-शाहजहां अक्सर एक दूसरे के घर आया जाया करते थे। इसकी जानकारी धीरे-धीरे गांव में फैल गयी। मुम्बई में रोजी रोटी के सिलसिले में रह रहे अंसार की इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ महीनों से वह घर आया हुआ था तो उसे सब पता चल गया। परिणाम यह रहा कि उसने मंगलवार की रात अबरार को मौत के घाट उतार दिया। अबरार की पहली पत्नी महजूबन के पुत्र साकिब की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की सुबह शाहजहां को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पति-पत्नी का चालान न्यायालय भेज दिया है।

Related

featured 8729197294734189118

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item