अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह की पत्नी का निधन, शोक में डूबे वकील

जौनपुर। कलेक्ट्रेट के बरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र प्रताप सिंह पत्नी व जी न्यूज मीडिया के एच आर हेड अमित सिंह की माता शशीकला सिंह की विमारी के कारण कल शाम लखनऊ स्थित पीजीआई में निधन हो गया। उनका पार्थिक शरीर आज जौनपुर लाया गया। उसके बाद रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अधिवक्ता की पत्नी की मौत की खबर मिलते ही कलेक्ट्रेट अधिवक्ताओ में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वकीलो ने एक शोक सभा करने के बाद पूरे दिन न्यायायिक कार्य से विरत रहे। 
मालूम हो कि सरायखाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला गांव के निवासी वीरेन्द्र सिंह कलेक्ट्रेट में पैक्टिस करते है। उनकी पत्नी शशीकला सिंह को एक सप्ताह पूर्व बे्रन हैमे्रज हो गया था। उन्हे पहले वाराणसी के एक निजी हास्पिटल ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ स्थिति पीजीआई ले जाया गया। कल शाम करीब छः बजे उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया। उधर कलेक्ट्रेट बार ने एक शोक सभा आयोजित करने के बाद हड़ताल कर दिया। उसके बाद बार के अध्यक्ष समेत भारी संख्या में अधिवक्ता उनके शव यात्रा में शामिल होने के लिए जंगीपुर खुर्द गांव पहुंच गये।
शशीकला को एक बेटा और एक बेटी है। बेटा अमित कुमार सिंह जी मीडिया ग्रुप में एच आर पद पर कार्यरत है।

Related

news 2067786633990273238

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item