अनिल कुमार यादव को अध्यक्ष, सुशील कुमार चुने गए मंत्री

जौनपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज नलकूप कालोनी जौनपुर स्थित सिचाई विभाग के निरीक्षण भवन पर राजाराम मिश्र अध्यक्ष वाहन चालक महासंघ जौनपुर की अध्यक्षता में सिचाई संघ स्थानीय शाखा का वार्षिक अधिवेशन/द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सी.बी.सिंह संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रहे।  चुनाव अधिकारी सी.बी. सिंह व जिलामंत्री रा.क.सं.प. चन्द्रशेखर सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई जिसमें सर्वसम्मति से अनिल कुमार यादव को अध्यक्ष, सुशील कुमार मंत्री, मनोज कुमार विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष, जयशंकर दूबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रत्तीलाल यादव सम्प्रेक्षक तथा शोभनाथ सिंह को संरक्षक चुना गया। उक्त जानकारी मंत्री सुशील कुमार ने दी है।

Related

news 7729713927999583280

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item