पण्डालों में गूंज रहे गणपति के जयकारे

  जौनपुर। गणेश चतुर्थी को जगह-जगह सिद्ध विनायक की मूर्ति स्थापना के साथ नगर में गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया। इस दौरान पांडाल विघ्नहर्ता गणेश जी महाराज के जयकारों से गूंज उठे। गणेश प्रतिमा स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर खूब रंग जमाया। गणेश उत्सव की शुरूआत धूमधाम से हुई। गणेश प्रतिमा स्थापना से पूर्व श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की धुन में जमकर झूमे। इसके बाद प्रतिमाओं की स्थापना की गई। लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रथम पूज्य गणेश की बड़ी प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन किया गया। छोटी-छोटी प्रतिमाएं सैकड़ों घरों में स्थापित की गई। दिन भर गणेश पूजा समिति पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की धुन गंजायमान रही। गणेश महोत्सव की शुरुआत के साथ पंडालों और मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होने लगे हैं। विप्रजनों का मानना है कि गणेश चतुर्थी का योग शुभ है। यह सुख समृद्धि का द्योतक है। भगवान गजानन की पूजा अर्चना और व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन स्तर ऊंचा उठता है। पंडालों में भगवान गणेश के पालनहार रूप की हर दिन विशेष पूजा अर्चना होगी।

Related

news 2391720527185992787

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item