राज्य कर्मचारी अराजकता के विरूद्ध किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_301.html
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व घोषित कार्यक्रम के
अनुसार कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित होकर इं0
आर.पी.पाण्डेय की अध्यक्षता में विशाल सभा किया। सभा को सम्बोधित करते हुए
अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने साथ हुई घटना को विस्तार से बताते
हुए जिला प्रशासन स्तर से अराजक तत्व के विरूद्ध अब तक कार्यवाही न होने पर
रोष प्रकट किया। सभा में उपस्थित राजस्व लेखपाल संघ, संग्रह अमीन, परिवहन,
रोडवेज, वाणिज्य कर, आपूर्ति, खाद्य रसद, पी.डब्ल्यू.डी. सिचाई, चिकित्सा,
कृषि, विकास भवन, कोषागार, गन्ना, आई.टी.आई., सफाई कर्मचारी, रोजगार
सेवक,चकबन्दी, होमगार्ड,शिक्षा, आंगनबाड़ी सहित जनपद के सभी विभागों के
कर्मचारी प्रतिनिधि एवं कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
सभा को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी प्रतिनिधियों ने घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए अविलम्ब विराज ठाकुर अपराधी को गिरफ्तार करने की माॅग जिला प्रशासन से करते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा की माॅग की गयी। जिला प्रशासन यदि अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार नही करती है तो जनपद स्तर पर बड़े पैमाने पर आन्दोलन चलाने का निर्णय लेते हुए यह तय किया गया कि अगले चरण में सम्पूर्ण हड़ताल करते हुए आवश्यक सेवाओं को भी बन्द किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। सभा को मुख्य रूप से जिलामंत्री चन्द्रशेखर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 लालमणि सिंह, संघर्ष समिति के अध्यक्ष इं. के.डी. यादव, उपाध्यक्ष अश्वनी जायसवाल,राजेश यादव, अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, संयुक्त मंत्री शरद पटेल, सम्प्रेक्षक सभाजीत, राज्य कर्मचारी महासंघ के रामकेश यादव, संजय चैधरी, अजय सिंह, प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, अजय सिंह(स्वास्थ्य), पारसनाथ यादव, राजस्व लेखपाल अध्यक्ष लालचन्द श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अमर प्रकाश यादव, मंत्री अनिल चैधरी, सफाई कर्मचारी संघ के हीरालाल भारती, संजय मौर्या, श्रमिक संघ के राजेन्द्र यादव, प्रेमधर उपाध्याय, कल्लू, ग्रामपंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, आंगनबाड़ी अध्यक्ष सरिता सिंह, सुनीता यादव, ग्राम रोजगार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नरायन चैरसिया, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओ.पी.राय, मंत्री राजबली यादव, हीरालाल आजाद आदि ने सम्बोधित किया।
संगठन का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि विमल कुमार दूबे डिप्टी कलेक्टर ने प्राप्त करते हुए अपने सम्बोधन में कर्मचारियों को शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। सभा में मुख्यरूप से लल्लूराम सोनकर, प्रदीप उपाध्याय, अरूण कुमार सिंह, इं0 जे.डी.सिंह, इं0 देवशरण यादव, जयप्रकाश गुप्ता, छत्रधारी सिंह, इं. बेचन मिश्रा, श्यामनरायण यादव, बदरे आलम, महालक्ष्मी वर्मा, मुराली सिंह, देवी प्रसाद, अशोक कुमार मौर्या, मुन्नीलाल, अतुल कुमार शुक्ल ,कमला पाण्डेय, भवनाथ यादव सहित भारी संख्या में कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ए.एन.एम. आदि उपस्थित रही। सभा के अन्त में जनपद के चित्रकूट में कार्यरत शहीद उप निरीक्षक की मुठभेड़ में हुई आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृतात्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभा का संचालन संरक्षक सी.बी.सिंह ने किया।