पति के अखण्ड सौभाग्य के लिये सुहागिनों ने रखा तीज का व्रत


जौनपुर। पति-पत्नी के रिश्तों के सामजंस्य का प्रतीक व समर्पण के भाव को प्रदर्शित करने वाला हरितालिका तीज गुरूवार को परम्परागत ढंग से मनाया गया। बीते मध्य रात को दही का सेवन करके सुहागिन महिलाएं व्रत रखीं जो पूरे दिन निराजल रहीं। शाम को स्नान के बाद नये परिधान पहनकर सोलहों श्रृंगार कीं। इसके बाद बेल पत्र, शमी पत्र, केले का पत्ता, धतूरे का फल, फूल, अकांव का फूल, तुलसी, मंजरी, जनैव, नाड़ा, वस्त्र, फल, फुलहरा, मां पार्वती के लिये सुहाग सामग्री के रूप में मेहंदी, चूड़ी, बिछिया, काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, माहौर, सुहाग पुड़ा, श्रीफल, कलश, अबीर, चन्दन, घी, तेल, कपूर, कुमकुम, दीपक, घी, दही, शक्कर, दूध, शहद लेकर देवी मन्दिर पहुंचीं जहां माता पार्वती व भगवान शंकर की पूजा-अर्चन कीं। साथ ही अपने पति के दीर्घायु की कामना कीं। इस पावन व्रत के बारे में कहा जाता है कि सुहागिनों के लिये सबसे उत्तम व्रत है हरितालिका तीज। यह भगवान शिव व मां पार्वती के पुनर्मिलन के पर्व के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं कि महादेव व मां पार्वती को अगर विधि-विधान से पूजा एवं व्रत कर ली जाय तो मिल जाता है अमर सुहाग का वरदान। लोगों की मानें तो हरतालिका तीज का पर्व ऐसा त्योहार है जो पति-पत्नी के रिश्तों को सामजंस्य और समर्पण के भाव से जोड़ता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां निर्जला व्रत रखकर शिव-गौरी की पूजा करती हैं। साथ ही अपने सुहाग की लम्बी उम्र, सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, उनके स्वास्थ्य एवं परिवार के सुख-समृद्धि का आर्शीवाद मांगती हैं। परम पावन व्रत हरतालिका तीज हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्र पद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने वाली सुहागिन महिलाओं का सौभाग्य अखण्ड बना रहता है और उसे सात जन्मों तक पति का साथ मिलता है। देखा गया कि व्रत के मद्देनजर महिलाएं हाथों में नयी चूड़ियां, मेहंदी, पैरों में अल्ता लगाती हैं। नये वस्त्र पहनकर मां पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। यह दिन स्त्रियों के लिये श्रृंगार व उल्लास से भरा होता है।
लायनेस क्लब गोमती द्वारा तीज महोत्सव मनाया गया जहां महिलाओं से सम्बन्धित अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान लायनेस प्रतिमा गुप्ता विनर क्वीन चुनी गयीं। साथ ही डांस में लायनेस खुशबू साहू अव्वल आयीं। वहीं गेम में लायनेस शशिलता अग्रहरि, निधि गुप्ता व श्वेता जायसवाल अव्वल रहीं। तत्पश्चात् क्लब की अध्यक्ष लायनेस प्रियंका गुप्ता, सचिव सुनीता पाठक, कोषाध्यक्ष मंजू मिश्रा ने विनरों को ताज पहनाकर बधाई दिया। लायनेस डा. सुलोचना सिंह ने कहा कि पति की दीर्घायु के लिये सुहागिन महिलाएं तीज का व्रत रखती हैं। इस अवसर पर लायनेस ज्योति शाह, सुधा मौर्या, माधुरी श्रीवास्तव, मीना साहू, कंचन गुप्ता, निशा साहू, विभा श्रीवास्तव, सरला गुप्ता, जहां आरा, सुनीता श्रीवास्तव, बिन्दु सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में ला. सुधीर साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 4351466285045425490

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item