आपरेशन रोमियो ठप होने से बढ़ा मनचलों का हौसला
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_755.html
जौनपुर। आपरेशन रोमियो बनद होने से मनचलों का हौसला बढ़ता जा रहा है। केराकत कस्बे सहित आस-पास के संचालित निजी एवं सरकारी विद्यालयो की छुट्टी के समय उनके आस-पास मनचलो की गतिविधियों बढ़ गयी है। विद्यालय से घर जाते समय मनचले युवको की भरमार विद्यालय एवं बस स्टापो पर छात्राओ का पीछा करते देखे जाते है। ऐसी घटनाएं स्कूल जाने और आने के बीच निजी विद्यालयो एव बस स्टाप पर देखी जा सकती है। ऐसे में अभिभावको में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर माथे पर लकीरें बढ़ गयी है। छुट्टी के वक्त विद्यालयो के आस-पास मेंन रोड व पुरानी बाजार रोड के कुछ चिन्हित जगहों पर आवारा युवकों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। छुट्टी होने के बाद मनबढ़ किस्मे के शोहदे अपने एक हाथ में सिगरेट व बाइक लेकर अनावश्यक मडराते रहते है। कितने तो ऐसे है कि बाइक पर सवार होकर इतनी तेजी से लेकर गुजरते है कि दुर्घटना की सम्भावना प्रबल रहती है। ऐसा सिर्फ कस्बे में नही बल्कि आस-पास क्षेत्रो से आने-जाने वाले रास्ते पर मनचले सर्कस करते देखे जाते है। मनचले युवको की हरकतों से स्कूल कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओ को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। संकोच वश अपने परिजनों को रास्ते में हुई घटनाओ को न बताने वाली छात्राओ को कभी-कभी अपमान जनक स्थिति से गुजरना पड़ता है।