जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मण्डल का व्यापारी गोष्ठी, पौधरोपण एवं सावनी भोज
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_541.html
जौनपुर। रविवार को घनश्याम दास बगीचा,
उर्दू बाजार में आयोजित जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित
व्यापारी गोष्ठी, पौधरोपण एवं सावनी भोज में मुख्य अतिथि एस.पी. सिटी डा.
अनिल कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि सी.ओ. नृतेन्द्र जी, नगर पालिका परिषद
जौनपुर के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र की गरिमामयी उपस्थिति में
कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मण्डल के
नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने किया।
मुख्य
अतिथि एस.पी. सिटी डा. अनिल कुमार पाण्डेय ने व्यापारी गोष्ठी को सम्बोधित
करते हुए जनपद में अपराधियों, माफियाओं द्वारा जमीन कब्जा करने वालों के
ऊपर सख्त कार्यवाही करने की बात कही। सुरक्षा की दृष्टि से यूपी 100 कार
रात्रि में सिटी स्टेशन के पास तथा मुख्य स्कूल, कालेज के पास जहां
छात्राओं का आना जाना होता है। वहां यूपी 100 मौजूद रहेगी। ईओ नगर पालिका
को प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा। अंत में कार्यक्रम के
अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने व्यापारी गोष्ठी के माध्यम से व्यापारी की सभी
समस्याओं को दूर करने की अपेक्षा की।
विशिष्ट
अतिथि ईओ कृष्ण चन्द्र ने अपने सम्बोधन में अतिक्रमण, जाम एवं पार्किंग,
पानी, बिजली, सफाई एवं नगर पालिका से संबंधित सभी समस्याओं को अपनी योजनाओं
के अनुसार दूर करते हुए व्यवस्थित करने में पूरा सहयोग रहेगा।
उ.प्र.
व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री सूर्य प्रकाश जायसवाल ने यातायात व्यवस्था
एवं नगर में जाम की समस्या को अवगत कराते हुए नगर में कुछ विभिन्न स्थानों
पर पार्किंग स्थल बनाने का सुझाव दिये। व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष
सुबाष अग्रहरि ने अपने उद्बोधन के दौरान प्रशासन के कुछ पुलिस अधिकारियों
के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा कई
प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डालें। युवा प्रदेश महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता
‘आशु’ ने जीएसटी के संदर्भ में तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा की बात
कही।
युवा
जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने अपने उद्बोधन के द्वारा जौनपुर के व्यापारियों
की समस्या को प्रशासनिक अधिकारी को अवगत कराया। व्यापार मण्डल के युवा नगर
अध्यक्ष विकास शर्मा ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सुझाव दिए एवं
प्रशासन से व्यापारियों की सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने की अपेक्षा की।
श्री
श्याम मोहन अग्रवाल ने व्यापारियों को अपने व्यापार में अधिक से अधिक लिखी
पढ़ी का दिये। नगर में सिक्के को नहीं ले रहे दुकानदारों के खिलाफ एवं
बैंकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
कार्यक्रम
का सफल संचालन करते हुए नगर महामंत्री राधेरमण जायसवाल ने कहा कि
व्यापारियों की समस्या का निवारण करना प्रशासन का कर्तव्य है।
गोष्ठी
में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक संजय केडिया, जिला महामंत्री रवि
मिंगलानी, यातायात प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोमेश्वर
केसरवानी, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल साहू, अनिल मद्देशिया, अनिल जायसवाल,
संदीप जायसवाल, राकेश जायसवाल, जय सिंह गहलोत, विकास गुप्ता, नीरज शाह,
नगर कोषाध्यक्ष राम कुमार साहू, केके जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, मधुकर
तिवारी, सुरेश चन्द्र शर्मा, रूसी सोनकर, महेन्द्र सोनकर, हफीज शाह, अजय
गुप्ता, शमशीर अहमद, डा. संजय पाण्डेय, सुशील मौर्या, मो. शाहिद, रवि सोनी,
नन्दलाल जायसवाल, रविन्द्र अग्रहरि, राजेन्द्र अग्रहरि, राजदेव यादव,
अमरनाथ गुप्ता, मुकेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। आए हुए सभी अतिथियों एवं
सभी व्यापारियों का आभार संतोष सोंथालिया ने किया। कार्यक्रम की पूर्ण
जानकारी मीडिया प्रभारी अनिल जायसवाल ने दी।