जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

हत्यारों ने विष्णु सिंह के सिर पर मारी थी तीन गोली
मिर्जापुर। वाराणसी के रामनगर में जम़ीन का कारोबार करने वाले कारोबारी को बदमाशों ने शनिवार की रात हमीदपुर अदलहाट में गोली मार कर हत्या कर दी और हत्यारे फरार हो गये। घटना की जानकारी पुलिस को रविवार को हुई। मौके पर पहुॅचे थानाध्यक्ष अदलहाट अंजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर क्राईम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अदलहाट पुलिस ने शव को हमीदपुर के चिरौली रोड पुलिया से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अदलहाट थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी विष्णु सिंह पुत्र दशरथ सिंह था। मृतक के भाई जितेन्द्र सिंह (राजन) के तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत चार लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। मामला जम़ीन से जुड़े होने की बात सामने आयी है। विष्णु सिंह को तीन गोली सिर पर मारी गई है। जिसमें एक बायी आॅख के ऊपर तथा दो सिर के बीचों बीच लगी है। घटना स्थल पर खून ही खून था। पुलिस को वहां से एक बाइक भी बरामद हुआ है।  जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना अदलहाट थाना क्षेत्र के हमीदपुर की है।
क्राईम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक विष्णु सिंह (32) अदलहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी दशरथ सिंह का पुत्र है। वाराणसी के रामनगर में जमीन के प्लाटिंग का काम करता था, उसकी एक सीमेंट-सरिया आदि की दूकान भी है। उसका लहुलुहान शव रविवार की सुबह क्षेत्र के हमीदपुर माईनर पुलिया पर मिला जो मदनपुर को जाती है। मृतक को कुल तीन गोली सिर के ऊपर लगी है। श्री सिंह ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि हत्यारों ने शनिवार की देर रात घटना को अंजाम दिया होगा। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। ये भी चर्चा है कि शनिवार की शाम लगभग 4 बजे कुछ लोगो के साथ विष्णु सिंह ने एक ढाबा पर भोजन भी किया था। घरवालों को फोन पर बताया था कि वे कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे है। शाम 7 बजे तक घर आ जायेगें। घर न लौटने पर घरवालो ने आठ बजे पुनः फोन किया तो मोबाईल स्वीच आॅफ था जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की और आज सुबह शव मिला। मृतक मूल रूप से टेंगरामोड़ निवासी बताये जाते है जिन्होंने लगभग 8 वर्ष पहले जमी़न लेकर अदलहाट में मकान बनवाया था और यही अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

Related

news 9201372486994164910

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item