दादी अब हुंकारी है, बिटिया पढ़ी हमारी है
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_286.html
सिकरारा
(जौनपुर): सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विधालयों के बच्चों ने
शनिवार को जागरूकता रैली निकालकर लोगो को जागरूक कर विद्यालयों में बृहद
स्तर पर पौधरोपण किया गया। स्कूल चलों अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर
निकाली गई रैली में शामिल बच्चे एक ही नारा, सर्व शिक्षा अभियान हमारा।
दादी अब हुंकारी है, बिटिया पढ़ी हमारी है। बहुत हुआ अब चूल्हा चौका,
लड़कियों को दो पढ़ने का मौका। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे। जैसे
साक्षरता जागरूकता के विभिन्न स्लोगनों की तख्तियां हाथ में लिये उक्त
विद्यालयों के बच्चे विद्यालय से बाजारों व चौराहों पर भ्रमण करते हुए वापस
विद्यालय लौटे। प्राथमिक विद्यालय घोरहां
में प्रभारी प्रधानाध्यापक अवंतिका सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर रेनू नागर व चन्द्र कला का विशेष योगदान था।
प्राथमिक
व उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में एन.पी.आर.सी सुशील उपाध्याय व
सुरेन्द्र उपाध्याय ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्राथमिक व उच्च
प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरा में एनपीआरसी आर.पी. यादव, विनोद पाल, अनिल
सिंह, प्राथमिक विद्यालय ककोहियां में पुष्पा सिंह,प्राथमिक विद्यालय
शेरवां अहिरान में प्रमोद सिंह व इंदरिया में नरेन्द्र प्रताप यादव की
अगुवाई में रैली निकली।