पूर्व सांसद कमला सिंह के पौत्र और पौत्र बधू ने की आत्म हत्या, जिले में शोक की लहर
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_147.html
जौनपुर। पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के पौत्र और पौत्र बधु ने कल रात
लखनऊ में स्थित अपने निजी आवास पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। यह खबर
जौनपुर पहुंचते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। उधर पूरा मोहल्ला और
उनके शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका परिवार शवो को लेने के लिए
लखनऊ रवाना हो गया है। पति पत्नी ने क्यो मौत को गले लगाया है इस पर अभी
रहस्य बरकरार है।
पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के पौत्र व टीडी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल सिंह का पुत्र राहुल सिंह राजपुत लखनऊ में एक प्राईवेट कम्पनी में काम करते थे। एक वर्ष पूर्व उनकी शादी सुल्तानपुर जिले के जगदीशपुर में हुई थी। शादी के बाद दोनो लखनऊ में स्थिति गोमती नगर इलाके में अपने निजी आवास में रहते थे। साथ में उसका छोटा भाई अभिनव सिंह साहिल भी रहता था। साहिल कल किसी काम से जौनपुर के लिए बस से रवाना हो गया। रात में किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। जिसके चलते राहुल ने फांसी लगा लिया। पत्नी उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बंधन मजबूत होने के कारण वह कामयाब नही हो सकी। पत्नी ने साहिल को फोन पर घटना की जानकारी देते ही खुद फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। साहिल यह सूचना मिलते ही वह घर से सीधे लखनऊ रवाना हो गया। रास्ते से उसने इस वारदात की जानकारी अपने पिता अनिल सिंह को दिया। यह मनहूस खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसके बाद पिता अनिल सिंह बड़े पिता विनय सिंह समेत कई लोग लखनऊ रवाना हो गये है। पति पत्नी किसी बात को लेकर मौत को गले लगाया यह अभी तक पता नही चल सका है। फिलहाल पुलिस दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।