चिलचिलाती धूप में जाम में फसी रही जनता

जौनपुर। नगर की जनता को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए पिछली प्रदेश सरकार ने अरबो खर्च करके नगर की सभी सड़को का चैड़ा करा दी थी। लेकिन आज भी जाम से निजात नही मिल पा रहा है। आज चिलचिलाती धूप में घंटो जनता जाम फंसी रही है। इसका जिम्मेदार कोई और नही बल्की स्थानीय जनता है। कई लोग अपने चार पहिया वाहन आड़े तिरछे खड़े करके शापिंग करने चले गये थे।
आज दोपहर करीब 12 बजे सदभावना पुल से लेकर चहारसु चैराहे तक भीषण जाम लग गया। यह जाम करीब दो बजे उस समय खत्म हुआ जब एक पुलिस आफिसर की गाड़ी इस जाम में आकर फस गयी। साहब के जाम में फसने की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस हरकत में आकर किसी तरह से जाम को समाप्त कराया। दर असल अशोक टाकिज के सामने कई चार पहिया मालिक मार्केटिंग करने के लिए अपने अपने वाहन सदभावना पुल मार्ग पर आड़े तिरछे खड़े करके चले गये। जिसके कारण धीरे धीरे जाम लगता गया। करीब बजे तक यह मार्ग पूरी तरह से जाम के गिरफ्त में आ गया। चिलचिलाती धुप जनता हलाकान होती रही।

Related

news 8708395826121219091

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item