तहसीलदार की पिटाई मामले को लेकर कार्यालयों में लटका ताला
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_467.html
जौनपुर। केराकत के तहसीलदार की पिटाई मामले को लेकर आज अधिकारियो कर्मचारियों जबदरस्त गुस्सा दिखाई पड़ा। सभी अपने अपने दफ्तर में तालाबंदी करके जोरदार धरना प्रर्दशन किया। अधिकारियों कर्मचारियो की हड़ताल के चलते अपने अपने सरकारी कार्यो से कलेक्ट्रेट आये लोगो और वादकारियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। हलांकि दोपहर बाद आरोपियो द्वारा कोर्ट में सरेण्डर करने की खबर डीएम एसपी ने प्रर्दशनकारियो को देकर प्रर्दशन को समाप्त करा दिया।
बीते पांच जून को आधा दर्जन लोगो ने केराकत के तहसीलदार पी के राय की उनके सरकारी आवास में धावा बोलकर उनकी जमकर पिटाई कर दिया था। इस मामले में तहसीलदार ने एक अधिवक्ता समेत आधा दर्जन लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले अधिकारियो ने शुक्रवार को अपना काम ठप्प करके प्रर्दशन किया था। रविवार तक आरोपियो की गिरफ्तारी न होने से आज अधिकारियों के समर्थन में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ आ गया। सभी अपने अपने कार्यालयो में ताला बंद कर धरने पर बैठ गये। दोपहर करीब एक बजे डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा, एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय धरना स्थल पर पहुंचकर आन्दोलन कर लोगो को जानकारी दिया कि सभी आरापियो ने कोर्ट में आत्मसम्पर्ण कर दिया है। यह खबर मिलते ही अधिकारियो कर्मचारियो ने धरना प्रर्दशन समाप्त करके काम पर लौट गये।