स्त्री-पुरूष बराबरी में पुरूषों की भागीदारी पर चर्चा
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_373.html
जौनपुर। करंजाकला विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम करंजाकलॉ में स्त्री-पुरूष बराबरी में पुरूषों की भागीदारी कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण युवाओं के साथ एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया और स्त्री-पुरूष की बराबरी में खुलकर चर्चा किया। अभियान के प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने घर का काम महिलाएं, बाहर का काम पुरूष ऐसा क्यों? घर के बाहर महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित क्यों? बहनों की पढ़ाई आधी-अधूरी क्यों? घर में गाली गलौज, मार-पीट करना क्यों? पुरूषों की शान बढ़ाता है, बेटी की शादी की जल्दी क्यों? आदि मुद्दों पर युवाओं के बीच खुलकर बहस के सहयोगी रहे। बहस में युवाओं ने इस अभियान के विचार को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करने का वचन लिया तथा सामूहिक रूप से समानता के साथियों ने संकल्प लिया कि बेटी बेटा के पालन में कोई भेदभाव नहीं करूंगा और दोस्त बनकर उसकी भावनाओं को समझूंगा और मददगार बनूंगा, घर में लड़कियों के इच्छानुसार उनकी पढ़ाई पूरी करवाने में सहयोग करूंगा जिससे कि वो आत्मनिर्भर हो सकें, घर कें कामों में बराबरी की भागीदारी लेकर घर की लड़कियों व महिलाओं को बाहर आने जाने के अवसर प्रदान करने में मददगार बनूंगा तथा उनपर होने वाली रोकटोक का विरोध करूंगा, बेटी की जल्दी शादी नहीं करूंगा और अपने आस पड़ोस में भी लोगों को समझाउंगा, सम्पत्ति में पत्नी को पूरा हक मिले, इसके लिए मैं जिम्मेदार रहूंगा और बेटी और बेटा में सम्पत्ति का बराबर बटवारा करूंगा, अपने घर में ऐसा माहौल बनाने में मददगार बनूंगा जिसमें लड़कियां व महिलाएं अपने बातों को बेझिझक कह पायें, कोई भी बात चीत व भाषा में ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करूंगा जो कि लड़कियों व महिलाओं को नीचा दिखाने व उन्हें भवनात्मक ठेस पहुंचाए, पत्नी के साथ मार-पीट, गालीगलौज नहीं करूंगा और न ताने दूंगा बल्कि बराबरी के रिश्ते बनाये रखूंगा, मैं छेड़छाड़ नहीं करूंगा, छेड़खानी करने वालों का विरोध करूंगा और यह प्रयत्न करूंगा कि घर से बाहर महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित रहें, लड़कियों महिलाओं, व बच्चों के साथ हिंसा नहीं करूंगा और अपने जीवन में हर तरह की हिंसा का विरोध करूंगा। शैलेन्द्र निषाद , राकेश, महातिम, राजदेव , यशोधरा, किरन, श्यामा देवी , शकुन्तला, आदि लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार ने किया।