किताबों के लिए दबाब बना रहे चहेते
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_263.html
जौनपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकार जिले के चुिनन्दा स्कूलों में पुस्तकालय बनाने पर जोर दे रही है। इन स्कूलों को किताबें खरीदने के लिए आठ-आठ हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। खरीद स्कूल प्रबंध समिति को करनी है, ताकि अच्छी किताबें खरीदी जा सकें, लेकिन इस पर भी ठेकेदारों की नजर जम गई है। विभागीय अधिकारियों के चहेतों ने स्कूलों में दौड़ लगाना शुरू कर दी है। ताकि इनके अपने ही प्रकाशन की किताबें खरीदी जा सकें। विभाग से ही जुड़े कुछ लोगों ने एक प्रकाशक से इन किताबों पर कमीशन तय कर लिया है। उन किताबों को जबरन इस प्रकाशक से स्कूलों में भिजवाने की तैयारी की जा रही है।