गर्मी की प्रचंडता चरम पर पहुंची

जौनपुर। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार को सूरज ने अपने तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दिए। दोपहर में धूप और गर्मी की प्रचंडता पूरे चरम पर रही।  तपन और गर्मी से लोग बेहाल होते दिखे।  मई की शुरूआत से ही पारा चढ़ता ही जा रहा है। े सुबह से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। दोपहर में हालत यह थी कि गाड़ी में एसी चलाने पर भी असरहीन प्रतीत हो रही थी। घरों में पंखे-कूलर की हवा भी गर्म महसूस हो रही थी। मौसम की तपिस के चलते सड़कों पर कोलाहल थमा दिखाई दिया। दोपहर में तो हालत बहुत खराब रही। बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम दिखी, तो सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा दिखा। शाम के वक्त मौसम अवश्य सामान्य हो गया। हवाओं में नमी होने से लोगों ने राहत महसूस की।

Related

news 6126604479964211754

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item