छेड़खानी का विरोध करने पर दूल्हन के चचेरे भाई को मारा चाकू
https://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_858.html
खेतासराय
(जौनपुर)।क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को आयी बरात के दौरान गांव के ही
एक युवक द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर युवक ने दुल्हन
के चचेरे भाई को चाकू मार दिया।गम्भीर रूप से घायल दुल्हन के चचेरे भाई को
परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी ले गये।जहां हालत गम्भीर देख
डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित
को गिरफ्तार कर लिया।
गांव
में दीहल बिंद के घर शादी थी।शादी के चलते घर में पहले से महिलाओं का आना
जाना शुरू हो गया था।घर में लड़कियों को देख उसी गांव का मनचला महाजन प्रायः
घर का चक्कर लगाया करता था।गुरुवार को बरात आयी थी।द्वारपूजा के दौरान
आरोपित महाजन लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगा।इस पर दूल्हन के 20 वर्षीय चचरे
भाई अजय ने विरोध किया तो महाजन ने अजय को चाकू मार दिया।घटना से शादी का
माहौल बिगड़ गया।ग्रामीणों की मदद से घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया गया।