नव संवत्सर के उल्लास में डूबा शहर
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_812.html
जौनपुर। प्रकृति से लेकर मानव तक नवसंवत्सर की अगवानी के उल्लास में दिखे। जगह-जगह सजावट की गई है। लोगों ने घरों पर वंदनवार लगाकर सजाया गया है तो बाजारों और घरों की छतों पर भगवान ध्वज लगाए गए हैं।शहर में हिन्दू नव वर्ष का उल्लास इस बार कुछ ज्यादा दिख रहा है। शहर में कई जगहों पर भव्य सजावट की गई है। युवाओं ने घरों पर केसरिया रंग के झंडे लगाकर नव वर्ष केका स्वागत कर बधाई दिया है। इसके अलावा घरों में वंदनवार भी बांधे गए हैं तो कुछ घर फूलों से सजाए जा रहे हैं। युवतियों ने रंगोली बनाई। शहर के विभिन्न मोहल्लों को भगवा ध्वज से सजाया गया है। इस बार भगवा गमछे की ज्यादा ही डिमांड है। पहले कभी गमछा डाले लोग ग्रामीण होने की निशानी माना जाता था, लेकिन वक्त और राजनैतिक परिदृश्य बदलने के बाद अब युवाओं में भगवान गमछा फैशन बन गया है। प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद तो और भी ज्यादा डिमांड हो गई है। अधिकांश लोग भगवान साफी डालना पसंद कर रहे हैं। इस कारण बाजार में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। पहले 80 से 90 रुपए में बिकने वाला गमछा अब 120 से 130 रुपए तक बिक रहा है।