विश्व हिन्दू सेवा संघ की जिला इकाई घोषित

जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष विकास अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने जिला इकाई की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष रजनीश शुक्ला के मुख्य अतिथित्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुशवाहा के विशिष्ट अतिथित्व में हुई घोषणा के अनुसार जिला उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, सतीश सेठ, आशीष गुप्ता, सतीश मौर्या, जिला महामंत्री विकास पण्डा, शुभम जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत मौर्या, जिला मंत्री अरविन्द पाठक, मुकेश सोनी, चंचल यादव, सुभाष सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अमित श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी हितेश श्रीवास्तव बनाये गये। इसके साथ ही जय प्रकाश सेठ, चन्दन सेठ, बबलू मोदनवाल, राजन सोनी, अर्जुन यादव, शिव बाबू गुप्ता, मनोज बिन्द, राहुल यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं सर्वेश यादव सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये। अन्त में जिलाध्यक्ष श्री अग्रहरि ने बताया कि इस बार रामनवमी पर 5 अप्रैल को पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली जायेगी। इस अवसर पर चन्द्रशेखर बिन्द, मंगरू बिन्द, अमन साहू, रमाशंकर सेठ, विकास बिन्द, कमलेश रावत, शिव प्रकाश सेठ, दीपू बिन्द आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3728340889793227378

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item