फोरलेन निर्माण में लगे मजदूरो को किसानों ने खदेड़ा

चंदवक (जौनपुर) : आजमगढ़-वारणसी फोरलेन निर्माण में लगे मजदूरो  को किसानों व ग्रामीणों ने बुधवार को खदेड़ दिया। लोगों की मांग है कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता यहां काम नहीं होने दिया जाएगा। उनका उग्र रूप देख सभी वहां से खिसक लिए।
इस फोरलेन के विरोध में किसान कई बार आंदोलित हो चुके हैं। मुआवजे के लिए जिले से प्रदेश और केंद्र सरकार तक गुहार लगा चुके हैं। चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की जा चुकी है। कभी कैंडिल मार्च तो कभी धरना देकर सभी अपना विरोध दर्ज करवाते रहे। दोपहर में मोढ़ैला नहर के पास फोरलेन निर्माण के लिए कुछ कर्मचारी पहुंच गए। वे सड़क निर्माण का प्रयास करने लगे। किसानों को भनक लगी तो सभी वहां पहुंच गए। विरोध किया कि बिना मुआवजा दिए कैसे उनके खेतों पर सड़क बन सकती है। पहले मुआवजा मिले फिर निर्माण कार्य में हाथ लगाया जाए। कर्मचारियों ने कुछ दलील दी तो सभी आक्रोशित हो गए। हंगामा मचा तो अन्य ग्रामीण भी वहां जुट गए। सभी ने मिल कर कर्मचारियों को खदेड़ दिया। उनका आक्रोश देख उन्होंने भी खिसक लेने में ही भलाई समझी। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद ¨सह, रामेश्वर ¨सह, अर¨वद ¨सह, रमेश ¨सह, मनोज पांडेय, सुरेंद्र, भोनू यादव, बच्चा गुरू, गुड्डू ¨सह आदि मौजूद रहे।

Related

news 2821188891223061962

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item