भाजपा ने रंजना सिंह को चुनाव मैदान से रखा बाहर, संगठन में दे रही जिम्मेदारी

जौनपुर। जिले की भाजपा नेत्री डा0 रंजना सिंह को भले ही पार्टी ने चुनाव मैदान से बाहर रखा हो लेकिन हमेशा उन्हे संगठन में तरजीह देती रही है। तीन दिन पूर्व पार्टी का र्शीश नेतृत्व ने रंजना को राष्ट्रीय सह संयोजक सांस्कृतिक समिति का सदस्य बनाया दिया। एक तरह से रंजना अब राष्ट्रीय राजनीति से जुड़ गयी है।
रंजना सिंह सुजानगंज थाना क्षेत्र के सोनहिता गांव की मूल निवासी है। उनकी शैक्षिक योग्यता एमए एलएलबी पीएचडी है। रंजना सिंह छात्र जीवन से ही राजनीत में कदम रख दिया था। डा0 रंजना सन् 2004 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण किया था। सन् 2006 छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के बैनर तले टीडी कालेज से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दिया था। लेकिन चुनाव स्थगित होने के कारण उनका सपना अधूरा रह गया। इसी वर्ष पार्टी ने उन्हे युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया। इस दरम्यान प्रमुख चुनावो में सक्रिय भूमिका निभाते हुए चुनाव प्रचार किया। लोकसभा नगर पंचायत जिला पंचायत सदस्यो के लिए हुए चुनाव पार्टी प्रत्याशी को चुनाव प्रचार करती देखी गयी। 2012 के चुनाव में डा0 रंजना ने सदर सीट पर दावेदारी ठोक दिया था लेकिन पार्टी ने अपने पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह को टिकट दे दिया था। टिकट न मिलने के बाद भी रंजना पार्टी के लिए अपना काम जारी रखी। सन् 2015 में उन्हे काशी प्रांत की कार्यकारणी में जगह मिला। सन् 2016 में पार्टी ने रंजना को रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया। 2017 विधानसभा चुनाव में रंजना ने पुनः सदर सीट पर दावेदारी किया। पार्टी ने इस बार भी रंजना को टिकट न देकर गिरीश यादव को मैदान में उतार दिया। रंजना ने इसका कोई मालल न रखते हुए गिरीश यादव को जीताने के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया। शायद इसी कारण से पार्टी ने उन्हे राष्ट्रीय सह संयोजक सांस्कृतिक समिति का सदस्य बनाया गया है। अब देखना है कि पार्टी रंजना को आने वाले चुनावो में मैदान में उतारती है या उन्हे संगठन में ही जिम्मेदारी मिलती रहेगी।

Related

politics 3486981323746565993

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item