आठ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन 29 मार्च से

जौनपुर। शाहगंज नगर के प्राचीन काली मन्दिर (काली चौरा) पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बासंतिक नवरात्रि के पावन पर्व पर चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तक 29 मार्च से 5 अप्रैल तक आठ दिवसीय आयोजन सुनिश्चित है। उक्त कार्यक्रम के अनुसार विशेष पूजा दुर्गा सप्तशती का पाठ देवी भागवत का पारायण कथा व हरि कीर्तन प्रतिदिन प्रातः 7 से 10 बजे तक चलेगा। श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ दोपहर 12 से अपरान्ह 2 बजे तक चलेगा। देवी भागवत कथा अपरानन्ह 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक चलेगा। साथ ही महिला मण्डली द्वारा देवी गीत एवं कीर्तन रात 9 से 11 बजे तक होगा। साथ ही विद्वानों द्वारा मानस प्रवचन होगा जिसमें गोपीनाथ शास्त्री शाहगंज, शमशेर सिंह, राम सुधाकर फौजी बाबा जहानागंज, माता प्रसाद मिश्र भाग ले रहे हैं। 5 अप्रैल को हवन व पूर्णाहुति दिन में होगी जिसके बाद प्रसाद वितरण होगा। 6 अप्रैल को सायंकाल 6 बजे से काली चौरा मन्दिर से शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जायेगी जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुये पुनः मन्दिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। इस आशय की जानकारी मन्दिर के पुजारिन श्रीमती सुशीला देवी व पुजारी जयराम माली ने देते हुये श्रद्धालुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनायें।

Related

news 7955060717728784385

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item