झूमकर लहराया तिरंगा , पूरे माहौल में गूंजा भारत माता की जय

जौनपुर। गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया नगर हो या ग्रामीण इलाका सभी जगहो पर पूरे शान से तिरंगा लहराया गया। उधर नगर के पुलिस लाईन में जिलाधिकारी ने झण्डा फहराया। इस मौके पर उड़ी में शहीद हुए राजेश सिंह के पिता को सम्मानित किया। अपने कर्तब्यनिष्ठा का निर्वाह करने वाले पुलिस कर्मचारियों का भी सम्मान हुआ। इस मौके पर पुलिस की दर्जन भर टोलियों ने परेड किया।मार्चपास्ट के बाद एक दर्जन से अधिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करके पूरे माहौल को देश भक्तिमय बना दिया। ग्राउण्ड में मौजूद लोगो को सम्बोद्यित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज समाज में जाति धर्म में बट गया है। कन्या भ्रूण हत्या, दहेज समाज के लिए अभिशाप बन गया है। इन सब बुराईयों को दूर के शिक्षा ही हथियार बन सकता है। सभी शिक्षित होगें तभी हमारा घर गांव जिला और देश विकशित होगा। भोजपुर गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति सलमान शेख ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर एसपी अतुल सक्सेना ,अपर पुलिस अधीक्षक शहर कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक देहात अरूण श्रीवास्तव समेत पुलिस के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे।


Related

news 5673041001478274235

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item