धनंजय सिंह चार फरवरी से करेंगे अपने चुनाव प्रचार का आगाज

जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह चार फरवरी को अपने चुनाव प्रचार अभियान का जोरदार आगाज करने वाले है। वे आझूराय इण्टर कालेज शेरवा सिकरारा में बुथ लेवल के कार्यर्ताओ का विशाल सम्मेलन करने जा रहे है। उनके करीबी सिध्दार्थ सिंह बाबी ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम को बताया कि इस सम्मेलन में करीब दस हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटेगें। इस कार्यक्रम में धनंजय सिंह सभी कार्यकर्ताओ को चुनाव की रूप रेखा के बारे में जानकारी देगे।
उन्होने दावा किया कि यह कार्यक्रम विरोधी पार्टियों के खेमे में हलचल पैदा कर देगी।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह बसपा और भाजपा द्वारा टिकट न दिये जाने के कारण वे अब राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़ने के मुड में आ गये है। हलांकि यहां पर रालोद के हैण्ड पम्प के वोटर लेबल काफी नीचे है लेकिन उनका खुद का वोट बैंक काफी है। वे अपने चुनाव प्रचार का आगाज आगामी चार फरवरी से करने जा रहे है।
अपने गृह गांव के पास स्थित आझूराय इण्टर कालेज में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से विधानसभा 2017 का श्री गणेश करेगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खुद धनंजय सिंह समेत उनकी पूरी सेना जुट गयी है।
धनंजय के चुनाव मैदान में आने से भाजपा और बसपा को भारी नुक्सान होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

Related

politics 5037366339214476269

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item