किसकी बनेगी सरकार, लग रहा कयास

जौनपुर। अभी तक सभी राजनैतिक दलों ने आगामी विधान सभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा नहीं किया है लेकिन सरकार बनाने के कयास आम लोगों द्वारा लगाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में सुइथाकला से आये राम सेवक वर्मा ने कहा कि इस बार प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। हालांकि उनकी बात पर आपत्ति जताते हुए उनक साथी दिनेश कुमार ने कहा कि इस बार बसपा की सरकार बनेगी। इसके लिए दिनेश ने कई तर्क दिए और कहा कि भाजपा में अभी तक प्रत्याशी तक घोषित नहीं हुए हैं। बिना प्रत्याशियों के मैदान में आए यह कहना उचित नहीं होगा कि भाजपा की सरकार बनेगी। केराकत के श्रवण कुमार ने कहा कि इस बार भी प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। क्योंकि अखिलेश ने बेहतर कार्य किया है जबकि भाजपा ने नोटबंदी लागू कर हर वर्ग को तबाह कर डाला। कालेधन के नाम पर जनता को परेशान करने वाली भाजपा व सिर्फ दलितों का उत्थान करने वाली बसपा की सरकार इस बार नहीं बनेगी।  मड़ियाहूं के घनश्याम तिवारी तिवारी ने कहा कि भाजपा चाहे जब प्रत्याशी घोषित करे पर सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। नोटबंदी के दौरान तमाम परेशानियां झेलने के बाद भी जनता प्रधानमंत्री के निर्णय से दुखी नहीं है। युवा वर्ग तो पूरी तरह पीएम मोदी के ही साथ है। यह चुनाव प्रत्याशी को देखकर नहीं वरन शीर्ष नेतृत्व की क्षमता के आधार पर होगा। वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी की टक्कर का नेता किसी भी दल में नहीं है, इसलिए सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। मछलली शहर के विजय कुमार और परमानंद ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने का सपना देखना बंद कर दें। इतनी आसानी से कोई नहीं कह सकता कि सरकार किसकी बनेगी? अभी कांग्रेस व भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। सपा नेतृत्व ने जिन्हें प्रत्याशी बनाया है वे भी अनिर्णय की स्थिति में है। ऐसे में अभी से यह कहना जल्दबाजी होगी कि सरकार किसकी बनेगी। पहले सभी पार्टियों द्वारा विधानसभा वार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाने दीजिए। कौन किस पार्टी से गठबंधन करेगा यह साफ हो जाने दीजिए। चुनावी मुद्दा सामने आने दीजिए तब निर्णय लीजिएगा कि वास्तव में प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। कयास लगाने से सरकार नहीं बनती है। देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी में अभी यह कहना कि भाजपा, बसपा या सपा की सरकार बनेगी उचित नहीं है। जनता अब उसी के सिर पर ताज बांधेगी जो उसकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

Related

news 6315022800599787350

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item