गरीबों व असहायों के मसीहा थे राम अकबाल सिंह
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_600.html
जौनपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य
श्रीमती कमला सिंह के पति व भाजपा नेता स्व. राम अकबाल सिंह की दसवीं
पुण्यतिथि उनके निवास स्थान वाजिदपुर पर मनाई गई। वह शिक्षाविद् होते हुए
भाजपा के सच्चे सिपाही थे। वह कर्मयोगी पुरूष थे और अपने निष्ठा से किए गए
कार्यो में विश्वास रखते थे। वह गरीबों व असहायों के मसीहा थे। उनका मानना
था कि गरीबों और असहायों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है। इस
कार्य में हर किसी को आगे आना चाहिए। भाजपा नेता श्रीमती कमला सिंह अपने
पति स्व. राम अकबाल सिंह के बताए रास्ते पर चल कर समाज व भाजपा में एक अलग
पहचान बनाई हुई है। यहीं कारण है कि पार्टी ने उनकी निष्ठा को देखते हुए
राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाकर यह साबित कर दिया है कि उनके परिवार की निष्ठा
आज भी पार्टी के प्रति बरकरार है। श्रीमती सिंह का कहना है कि उनके पति
भाजपा नेता राम अकबाल सिंह इस दुनिया में भले नहीं है लेकिन उनकी प्रेरणा
परिवार को हमेशा मिलती रहती है। इस मौके पर श्रीमती कमला सिंह, रामपाल
सिंह, डा. सत्यदेव सिंह, दुष्यंत सिंह, दरोगा सिंह, पूर्व विधायक
सोमारूराम, केएन सिंह, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।