सुबह छाया कोहरा, दिन में खिली धूप

जौनपुर। मौसम ने एक बार फिर अपना रंग दिखा दिया है। सवेरे कोहरा का साम्राज्य रहा तो दोपहर में धूप खिली। धूप निकली तो बाजारों में भी रौनक आ गई। शाम होते-होते फिर मौसम ने पलटी मारी और फिर कुछ ठंडक हो गई। रविवार की रात से ठण्ड का असर तेज रहा सुबह घने कोहरे के कारण मौसम काफी ठंडा था। लोगों को लगा कि जैसे दोबारा से पहाड़ों वाली ठंड यहां असर करेगी और धूप भी नहीं निकली। मौसम में ठंडक कुछ कम रही। पूर्वान्ह 10 बजे तक घना कोहरा था। इसके   बाद मौसम साफ हो गया। दिनभर तेज धूप खिली रही। शीतलहर तो चली लेकिन धूप के कारण बेअसर रही। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप निकली तो बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। दिनभर लोगों ने बाजारों में खरीदारी की। इस दौरान लोगों ने सामूहिक बैठकर धूप का आनंद भी उठाया।

Related

news 2691321079194914454

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item