सात प्रत्याशियों की सूची जारी
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_380.html
जौनपुर। विमला दल की बैठक शाहगंज विधान सभा अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के मियांपुर स्थित आवास पर हुई। जिसमें दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इ0 राजकुमार मिश्र ने विधान सभा चुनाव के सात प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है। प्रत्याशियों में केरााकत से ओम प्रकाश पासी, सदर से वसीम खां, मल्हनी से विनय मिश्रा, बदलापुर से डा0 अतुल दूबे, मड़ियाहूं से डा0 जेपी दुबे और जफराबाद से इ0 राजकुमार मिश्र स्वतः चुनाव लड़ेगे। श्री मिश्र ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य राजनैतिक मूल्यों की स्थापना व सामाजिक समरसता कायम रखना है। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश पाण्डेय, बृजेश उपाध्याय, विवेक त्रिपाठी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप तिवारी, शिवम् त्रिपाठी, रामसृंगार पासवान आदि मौजूद रहे।