ठण्ड मौसम में चुनावी माहौल हुआ गर्म
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_337.html
गठबन्धन की दोनों सीटो पर ऊहापोह
जौनपुर। जिले में विधान सभा की कुल नौ सीटे बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर मछलीशहर सुरक्षित, मड़ियाहूं ,जफराबाद व केराकत सुरक्षित है। वर्ष 2012 में सपंन्न हुए विधान सभा चुनाव में जिले में नौ में सात सीटों पर समाजवादी पार्टी पर एक पर भारतीय जनता पार्टी व एक पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए थे। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जिले के मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव-कैबिनेट मंत्री, शाहगंज के विधायक शैलेन्द्र यादव ललई व मछलीशहर सुरक्षित के विधायक जगदीश यादव राज्य मंत्री बनाये गये। जिले में आगामी आठ मार्च को मतदान के सातवें व अन्तिम चरण में मतदान होगा। विधान सभा चुनाव के लिए सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी फिर समाजवादी पार्टी उसके बाद कांग्रेस और सबसे बाद में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। बदलापुर से समाजवादी पार्टी ने अपने विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे, बहुजन समाज पार्टी ने लालजी यादव व भारतीय जनता पार्टी ने रमेश मिश्र को मैदान में उतारा है। यहां पर भाजपा से टिकट मांग रहे राजा सिंगरामऊ के प्रपौत्र कुंवर मृगेन्द्र सिंह रालोद से चुनाव मैदान में आ सकते हैं। जिले के शाहगंज क्षेत्र से सपा के ऊर्जा राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, बसपा से डा0 ओपी सिंह, भासपा भाजपा गठबन्धन से राणा अजीत सिंह चुनाव लड रहे हैं। जिले की जौनपुर सीट से कांग्रेस ने अपने निवर्तमान विधायक नदीम जावेद, बसपा ने नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन व भाजपा ने गिरीश यादव को मैदान में उतारा है। यह सीट सपा कांग्रेस गठबन्धन में कांग्रेस को मिली है। मल्हनी सीट से सपा के कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव, भाजपा ने सतीश सिंह व सपा ने विवेक यादव को मैदान में उतारा है। यहां से पूर्व सांसद धनन्जय सिंह भी चुनाव मैदान में आ रहे है। मुंगराबादशाहपुर सीट से वहां की विधायक सीमा द्विवेदी को भाजपा ने फिर से मैदान में उतारा है। बसपा ने सुषमा पटेल को प्रत्याशी बनाया है। यह सीट सपा कांग्रेस गठबन्धन में कांग्रेस को मिली है कांगे्रस ने यहां पर प्रत्याशी नहीं उतारा है। जिले की मछलीशहर सुरक्षित से सपा ने राज्य मंत्री जगदीश सोनकर,बसपा ने सुशीला सरोज व भाजपा ने अनीता रावत को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र में सपा ने अपने विधायक श्रद्धा यादव, बसपा ने भोला नाथ शुक्ल को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा अपना दल गठबन्धन में यह सीट अपना दल के खाते में गयी है। अपना दल ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जिले की जफराबाद सीट से सपा ने अपने विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी, बसपा ने संजीव उपाध्याय, व भाजपा ने डा0 हरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यहां से दो बार व बयालसी से एक बार बसपा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे रहे जगदीश नारायण राय को इस बार प्रत्याशी नहीं बनाया है। केराकत सुरक्षित से सपा ने अपने विधायक गुलाब चन्द सरोज, बसपा ने उर्मिला राज व भाजपा ने दिनेश चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिले की दो जौनपुर व मुंगराबादशाहपुर सपा कांग्रेस गठबन्धन में कांग्रेस को मिली है। इसी तरह जिले की नौ में से सात पर भाजपा एक शाहगंज भाजपा व एक मड़ियाहूं अपना दल को गठबन्धन में मिली है।