दूसरों की भलाई करना सबसे बड़ा धर्म

जौनपुर। नगर के इग्लिश क्लब के निकट स्थित नेत्र चिकित्सालय में डा0 काशीनाथ उपाध्याय की दूसरी पुण्य तिथि मनायी गयी। इस दौरान बीएचयू के नेत्र सर्जन डा0 प्रवीन कुमार चतुर्वेदी ने दस मरीजों के आंख का निःशुल्क आपरेशन कर 200 आंख के मरीजों का परीक्षण किया।आपरेषन वाले मरीजों को कम्बल प्रदान किया गया। प्रतापगंज डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डा0 देवेश उपाध्याय ने कहा कि जीवन की सार्थकता तभी तक है जब इंसान स्वयं से हटकर दूसरों के लिए कुछ करता है। काशीनाथ भी उन्ही सख्शियत में एक थे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इन्दभुवन सिंह ने कहा कि डा0 काशीनाथ एक चिकित्सक के साथ कुशल समाजसेवी थे। जिन्होने अपने जीवन में गरीबों व निर्धनों की मदद किया। दूसरों की भलाई करना सबसे बड़ा धर्म है। इसी भाव को बड़ी सहजता से उन्होने पहुंचाने का कार्य किया। अधिवक्ता सुरेन्द्र त्रिपाठी, आनन्द मिश्रा, दया सागर राय, महेन्द्र सेठ, ओमजी सहाय, अरविन्द शुक्ला, लाल साहब यादव, रविचन्द यादव, डा0अभयजीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे। आभार जगदीश व विवके उपाध्याय ने किया।

Related

news 5224950691727888330

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item