सन् 1969 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की पांच सीटो पर जनसंघ का फहरा था झण्डा

जौनपुर। सन् 1969 के विधानसभा चुनाव में जिले में जमकर भारतीय जनसंघ की बयार बही थी। इस चुनाव में बीजेएस के खाते में पांच सीटे आयी थी। चार पर कांग्रेस का परचम लहराया था। एक सीट पर बीकेडी ने खाता खोला था।
1 बरसठी सीट पर राजा यादवेन्द्रदत्त दुबे ने बीजेएस का परचम लहराते हुए बीकेडी के मजू राम को रौदा था। राजा को कुल 21559 वोट मिला था। जबकि मजू को 17713 मत प्राप्त हुआ था।
2 मड़ियाहूं सीट पर भारतीय जनसंघ के जगन्नाथ राव जीते थे। उन्हे कुल 25552 वोट मिला था। कांग्रेस के राजकिशोर तिवारी को 25485 मत मिला था।
3 केराकत सुरक्षित सीट पर रामसागर राम ने जीत दर्ज कर इस सीट को बीजेएस की झोली में डाला था। उन्हे कुल 22565 वोट मिला था। कांग्रेस प्रत्याशी राम समझावन के हिस्से 18557 मत आया था।
4 बयालसी सीट पर बीजेएस के उमानाथ सिंह जीत दर्ज किया था। उन्हे कुल 28550 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के लालबहादुर को 23896 मत मिला था।
5 जौनपुर सीट पर जंग बहादुर यादव भारतीय जनसंघ से जीते थे। उन्हे 32843 मत मिला था। कांग्रेस के विशणु शाही को 29790 वोट मिला था।
6 रारी सीट पर कांग्रेस के सूर्यनाथ उपाध्याय जीते थे। उन्हे 27809 वोट मिला था। बीकेडी प्रत्याशी राजबहादुर यादव को 25332 वोट मिला था।
7 शाहगंज सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के माताप्रसाद जीत दर्ज किया था। उन्हे कुल 28315 मत प्राप्त हुआ था। दूसरे स्थान पर बीजेएस प्रत्याशी रामप्रताप को 13761 वोट मिला था।
8 खुटहन सीट पर कांग्रेस के लक्ष्मीशंकर यादव जीते थे। 38998 मत प्राप्त हुआ था। दूसरे स्थान बीजेएस के गणपतिराम को 15278 वोट मिला था।
9 गढ़वारा से कांग्रेस के राम शिरोमणी जीते थे। उन्हे कुल 14694 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर रहे बीकेडी प्रत्याशी आदित्य प्रसाद को 13223 वोट मिला था।
10 मछलीशहर सीट पर बीकेडी प्रत्याशी मोतीलाल जीते थे। उन्हे कुल 21844 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के रामलगन को 18782 मत प्राप्त हुआ था।

Related

politics 883934514316736640

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item