शनिवार को मनाया जायेगा भाजपा नेता राम अकबाल सिंह की 10वीं पुण्यतिथि
https://www.shirazehind.com/2017/01/10_27.html
जौनपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा
राष्ट्रीय परिषद की सदस्य श्रीमती कमला सिंह के पति व भाजपा के नेता स्व.
राम अकबाल सिंह की 10वीं पुण्यतिथि उनके निवास स्थान वाजिदपुर तिराहे पर ही
28 जनवरी को मनायी जाएगी। वह शिक्षाविद् होते हुए भाजपा के सच्चे सिपाही
थे। वह कर्मयोगी पुरुष थे और अपने निष्ठा से किये गये कार्यों में विश्वास
रखते थे। वह गरीबों, असहायों के मसीहा थे। उनका मानना था कि गरीबों और
असहायों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है। इस कार्य में हर किसी
को आगे आना चाहिए।
भाजपा नेता श्रीमती कमला
सिंह अपने पति स्व. राम अकबाल सिंह के बताए रास्ते पर चल कर समाज व भाजपा
में एक अलग पहचान बनाई हुई है। यहीं कारण है कि पार्टी ने उनकी निष्ठा को
देखते हुए राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाकर यह साबित कर दिया है कि उनके परिवार
की निष्ठा आज भी पार्टी के प्रति बरकरार है। श्रीमती सिंह का कहना है कि
उनके पति भाजपा नेता राम अकबाल सिंह इस दुनिया में भले नहीं है लेकिन उनकी
प्रेरणा परिवार को हमेशा मिलती रहती है। उनकी 10वीं पुण्यतिथि पर 28 जनवरी
को सुंदरकाण्ड पाठ एवं प्रीतिभोज का निवास स्थान पर आयोजन किया गया है।