डिजिटल इण्डिया के विषय में छात्राओं को दी गयी जानकारी
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_991.html
जौनपुर।
शाहगंज के नयी आबादी में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन
एकता नीलम ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था भारतीय के बैनर तले संस्थापक
भारतेन्द्र यादव ने अपने साथियों के साथ विद्यालय की बच्चियों को डिजिटल
इण्डिया व विमुद्रीकरण के विषय पर जानकारी दिया। इस मौके पर वार्डन ने
बताया कि आदर्श श्रीवास्तव ने स्कूल की बच्चियों को ट्विटर, फेसबुक, पेटीएम
सहित अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनके अकाउण्ट खोला एवं उपयोग समझाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण के बाद हमारे देश में काफी बड़ा बदलाव
आया है जिसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था में काफी हलचल दिख रही है। ऐसे
में स्वयंसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विशाखा अर्थात वित्य
साक्षरता अभियान के बारे में आम जनता को अवगत कराने का बीड़ा उठाया। इस
अभियान में इन कार्यकर्ताओं ने लोगों को विभिन्न प्रकार के नगदी मुक्त
लेन-देन के बारे में बताया। यह कार्यक्रम शाहगंज के कस्तूरबा गांधी बालिका
विद्यालय में सम्पन्न हुआ। बता दें कि भारतीय नामक यह संस्था कालेज के
बच्चों द्वारा शुरू की गयी है और इसके प्रमुख कार्यकर्ता बच्चे ही हैं। इस
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका किरण मौर्या, गरिमा सिंह, रूमा मौर्या,
करंजाकला की विमला यादव के अलावा संस्था के कार्यकर्ता साकेत चौबे, अरुण
गुप्ता, प्रत्युष आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।