रस्साकसी मे ग्रीन हाउस अव्वल
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_272.html
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर गाॅव कोदहूॅ मंे स्थित विज्ञान संजीवनी सेन्ट्रल इण्टर कालेज मे चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को रस्साकसी कला व फुटबाल खेला गया। रस्सा कसी मे बालिक वर्ग मे ग्रीन हाउस व बालक वर्ग मे एलो हाउस प्रथम तथा एलो व ब्लू द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फुटबाल मे बालक वर्ग के रेड हाउस प्रथम व ग्रीन हाउस द्वितीय रहा। कला मे सीनियर वर्ग मे शिवांगी व जूनियर वर्ग मे अंश मौर्य प्रथम स्थान हासिल किया। रेफरी अखिलेश यादव तथा निर्णायक अभिषेक मिश्रा रहे। अवान्तिका पाल तनुतिवारी शिंवागी तिवारी वैशाली पाण्डेय जया गुप्ता कनंक तिवारी श्रद्वा सौम्या पाण्डेय अभिषेक पाल मोहिता श्रीतिका व वर्षा आदि ने खेल मे प्रतिभाग किया। अंत मे प्रधानाचार्य पंकज खन्ना ने बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाडियों को आर्शीवाद दिया।