बन्द किया जाय दलित उत्पीड़न

जौनपुर। भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने सोमवार को दलित दिवस मनाया और पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि दलित उत्पीड़न बन्द किया जाय, अनुसूचित जाति अधिनियम को सख्ती से लागू किया जाय। मनरेगा मजदूरों का बकाया मजदूरी तत्काल भुगतान किया जाय। मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम तथा 300 रूपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाय। उन्हाने कहा कि बजट का धन अनूसूचित जातियों पर ही खर्च किया जाय। सचिव जयलाल सरोज ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी तब से हिन्दुत्व परिवार का हौसला बढ़ गया। दनिल और मुस्लिम पर हमले हो रहे है। गुजरात के ऊना तथा दूसरी जगहों पर हमले तेजी के साथ बढ़े है। भाजपा शसन के तहत परंपरागत धार्मिक त्योहार राष्ट्रवाद के मामले में किसी भी क्रेडिटियल जांचों के अवसरों में तब्दल हो गये है। उन्होने कहा कि पूर्व नियाजित योजनाओं के साथ उन्मादभरी गतिविधियां चलायी जा रही है। दलितों की गरिमा और उनके सुरक्षा के प्रति भाजपा का रूख क्या है। इसका पता ऊना की घटना से पता चलता है। इस अवसर पर किरनशंकर रघुवंशी, भूलन राम, छोटेलाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

news 1991506661930758492

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item