विद्यालय से अभिलेखों की चोरी से हड़कंप
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_817.html
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय नेवादा द्वितीय में सोमवार की रात कार्यालय का ताला और आलमारी का लाक तोड़कर चोरी हो गयी। चोर विद्यालय का अभिलेख, अध्यापिका उपस्थित पंजिका, लागबुक, मध्याह् , उपस्थित पंजिका, प्रवेश पंजिका,कैश बुक, लेजर बुक, रसीद समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख उठा ले गये। चोरी की जानकारी मंगलवार को सुबह विद्यालय आने पर अध्यापिका मधुलिका सिंह को हुई इसके बाद काफी संख्या मे अध्यापक थाने पर पहुंचे और स०अ० दुर्गेश सिंह ने थाना पर लिखित सूचना दी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महज अभिलेखो के चोरी होने मामला गम्भीर बना हुआ है।