बन्दियों को दी विधिक जानकारी

जौनपुर । गांधी जयन्ती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में  जिला न्यायालय परिसर में अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में तथा जिला कारागार में कैदियों के अधिकार कर्तव्य के सम्बन्ध में विधिक सेवा संगोष्ठी शिविर का आयोजन किया गया। जिला कारागार में न्यायिक अधिकारी बलराम सिंह अपर सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार पालीवाल सिविल जज सी0डी0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हृषिकेष पाण्डेय न्यायिक मजिस्टेªट, मयंक जायसवाल अपर सिविल जज जू0डि0 ने साक्षारता शिविर को सम्बोधित कर बंदियों को प्लीबारगेमिंग, विधिक सहायता सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। न्यायिक अधिकारियों द्वारा बंदियों से भी बातचीत करते हुए उन्हें विधिक सेवा उपलब्ध कराये जाने बाबत जानकारी प्रदत्त की गयी।  जिला कारागार अधीक्षक व जेल प्रशासन के  अधिकारीगण उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. दिलीप कुमार सिंह ने किया।

Related

news 8280500192641289043

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item