दहेज हत्या में तीन गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_390.html
जौनपुर। सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान न्यायालय भेज दिया।दो आरोपित अभी भी फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिये उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। ज्ञात हो कि बिसवां तालुका टिकरी गांव में तीन सितम्बर को सुबह संजय की 26 वर्षीय पत्नी नीलम की घर के पास एक पोखरे में शव मिला था। सूचना मिलने पर सरायख्वाजा क्षेत्र के उड़ली गांव से मृतका के मायकेवाले मौके पर पहुंचे थे। चार वर्ष पहले नीलम की शादी हुई थी। मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर नीलम को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। मृतका की मां चन्द्रावती ने उसके पति समेत पांच को नामजद किया था। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित मृतका के पति संजय, नौरंगी और रामफेर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।