अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में जिला कारगार में विधिक सेवा संगोष्ठी का हुआ आयोजन
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_36.html
जौनपुर। आज गांधी जयन्ती के अवसर पर जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण के तत्वाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नन्द लाल के
निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर में अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में तथा
जिला कारागार में कैदियों के अधिकार कर्तव्य के सम्बन्ध में विधिक सेवा
संगोष्ठी शिविर का आयोजन किया गया।
जिला
कारागार में न्यायिक अधिकारीगण बलराम सिंह अपर सत्र न्यायाधीश, राजीव
कुमार पालीवाल सिविल जज सी0डी0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हृषिकेश
पाण्डेय न्यायिक मजिस्टेªट, मयंक जायसवाल अपर सिविल जज जू0डि0 ने साक्षारता
शिविर को सम्बोधित कर बंदियों को प्लीबारगेमिंग, विधिक सहायता सम्बन्धित
महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। न्यायिक अधिकारियों द्वारा बंदियों से भी
बातचीत करते हुए उन्हें विधिक सेवा उपलब्ध कराये जाने बाबत जानकारी
प्रदत्त की गयी।
कार्यक्रम
के दौरान जिला कारागार अधीक्षक व जेल प्रशासन के महत्वपूर्ण अधिकारीगण
उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने किया। उक्त
जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार पालीवाल ने दी है।