श्री मदभागवत कथा 28 तक

जौनपुर। नगर के शाही पुल के नीचे प्राचीन गोमतेश्वर व हनुमान मन्दिरके प्रांगण में 22 अक्टूबर से चल रहा रूद्राभिषेक तथा श्री मदभागवत कथा का आयोजन 28 अक्टूबर तक जारी रहेगा। बोल बम कांवरिया संघ के तत्वावधान में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ास बड़ा घाट वाराणसी के नागा सन्यासी आंेकाररपुरी द्वारा उक्त धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा है। आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित गोमतेश्वर महादेव मन्दिर अति प्राचीन है। समझा जाता है कि शाही पुल के निर्माण के समय गोमतेश्वर महादेव की प्रतिमा तथा हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। उकत स्थान पर प्रत्येक वर्ष इन नागा सन्यासियों का आगमन होता है और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। नागा सन्यासी ओमपुरी के साथ हठ योग के सिद्धहस्त श्री दिगम्बर गुरू उत्तर पुरी, नागा मनोजपुरी पत्थर बाबा द्वारा दो घण्टे गोमती के प्रवाहित जल में बैठकर पूजन अर्चन तथा लिंग से कार खीचने का प्रदर्शन किया जायेगा।

Related

news 6717820154416497016

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item