12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
https://www.shirazehind.com/2016/10/12_27.html
जौनपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय
लोक अदालत राम सिंह ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि 12 नवम्बर को
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है जिसमें राजस्व, फौजदारी,
चकबन्दी, स्टाम्प, उपभोक्ता फोरम, मनोरंजन, मोटर दुर्घटना, वाट माप श्रम,
विभाग, वन विभाग, विद्युत, जल निगम, सिचाई, व्यापार कर, नगरपालिका/ नगर
पंचायत, बैंक वसूली, बीमा, पारिवारिक वाद, टेलीफोन, मनरेगा, आबकारी, जिला
पूर्ति आदि के न्यायालय/विभागों में लम्वित वादों/प्रकरणों का सुलह समझौते
के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति सम्बन्धित
न्यायालयों/विभागों से सम्पर्क कर अपने वादो/प्रकरणों का निस्तारण करा सकते
है।