मांग पूरी होने पर हड़ताल समाप्त

जौनपुर।  विद्युत  पारेषण खंड के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत की जनपद कमेटी के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत  पारेषण आर0के0 वर्मा से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता द्वारा कर्मचारियों की निम्न समस्याओं के  समाधान हेतु लिखित समझौता किया।
1- वर्ष 2013 में नियुक्त टी0जी0-2 संवर्ग के कर्मचारियों का स्थाई कारण 15 दिन में करने।
2- 132 kv विधुत उपकेंद्र हुसैनाबाद,केराकत व् मछलीशहर में सुरक्षा गार्ड हेतु उच्चाधिकारियों  को पत्र लिख  दिया हूँ पुनः बात कर 1माह में गार्ड की व्यवस्था करने।
3- 132 kv व् 220 kv  विद्युत  उप केंद्रों में निर्मित विभागीय आवास मानक के अनुरूप करने व् कालोनी में बिजली,पानी,स्ट्रीट लाइट की समुचित  व्यवस्था करने तथा जगह जगह टूटी बाऊण्ड्रीवाल  ठीक करने पर सिविल को पत्राचार कर ठीक कराने की बात पर सहमति हुई।
4-बाहय एजंसियों के द्वारा लगे बेलदारों का 4 माह से रुका मासिक भुगतान एक माह में कराने पर सहमति बनी।
5- कर्मचारियों की cpf व् GPF स्लिप की उपलब्धता पर सम्बंधित अधिकारी को पत्र प्रेसित कर उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।
    वार्ता में संगठन के जिलाध्यक्ष विश्राम मौर्य, मंत्री संजय कुमार यादव , संरक्षक महेंद्र यादव उपाध्यक्ष महेंद्र पटेल , कोषाध्यक्ष पुस्कर श्रीवास्तव,उपमंत्री छेदीलाल, रघुवंश नाथ ,संगठन मंत्री रविंद्र सिंह भाग लिए।

Related

news 3950539765001156382

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item