अज्ञात बदमाशो ने मोटर साईकिल सवार युवक को मारी गोली, हालत गम्भीर
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_763.html
मिली जानकारी के अनुसार खुटहन थाने क्षेत्र का रहने वाला धमेन्द्र यादव पुत्र हीरालाल यादव आज अपने भाभी को दवा दिलाने के लिए शाहगंज गया था। दवा दिलाने के बाद वह भाभी को उसके माईके बदोपुर गांव छोड़कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी बीच एक मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाशो ने उसे लक्ष्य करके गोलियां बरसानी शुरू कर दिया। उसे दो गोली लगी। आनन फानन में उसे शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया। वहां डाक्टरो ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।