खुद किया बवाल आरोप हम पर मढ रहे है: विनोद यादव
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_739.html
जौनपुर। जफराबाद विधानसभा के अध्यक्ष विनोद यादव ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा निष्काशित रत्नाकर चैबे द्वारा बार बार कहा जा रहा है कि हौज कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक शचीन्द्र त्रिपाठी के कार्यकर्ताओं उत्पात किया गया है यह उनका आरोप सरसर गलत है। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे बवाल के पूर्व ही पार्टी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में भेजे गये प्रदेश सचिव द्वय श्यामलाल पाल और अब्दुल सलमान मंच पर आ गये थे और कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से ेचल रहा था। उसी दौरान रत्नाकर चैबे अपने समर्थको के साथ पहुंचकर विधायक मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। उनके साथ कोई पार्टी का कार्यकर्ता नही बल्की बाहरी लोग आकर बवाल मचाता देख पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नाराज हो गये। उन लोगो ने विधायक और पार्टी के पक्ष नारेबाजी किया। उसी समय रत्नाकर और उनके साथियों ने पण्डाल के अंदर कुर्सियां फेंकी जाने लगी जिससे वहां भगदड़ हो गयी। दोनो प्रभारियों ने स्वयं स्थिति को सम्भालने का प्रयास किया कुछ देर में मामला शांत हो गया। जब विधायक मंच पर बोलना शुरू किया तो रत्नाकर के समर्थको द्वारा बवाल किया जाने लगा। जिससे नाराज होकर प्रभारियों ने लखनऊ में बैठे आला कमान से बात करके उनके निष्काशन की कार्यवाही किया है। उनके द्वारा बार बार विधायक समर्थको द्वारा बवाल किया गया है यह हम लोगो का अपमान है।