सदर विधायक के प्रतिनिधि खुर्शीद का चल अचल सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश जारी
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_588.html
जौनपुर। भाजपा नेत्री रंजना सिंह की फोटो को अपत्ति जनक टिप्पणी के साथ अपने फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में फरार चल रहे सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान की चल अचल सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश न्यायालय ने दिया है। यह आदेश मिलते ही पुलिस अब कार्यवाही करने की योजना बना रही है।
मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व सदर विधायक के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर ने भाजपा नेत्री की एक फोटो को आपत्ति जनक टिप्पणी लिखकर अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था। रंजना सिंह ने इसे गम्भीरता से लेते हुए पहले एसपी से मिलकर कार्यवाही करने की मांग किया। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में कई गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस खुर्शीद की गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब हुए। पुलिस ने पहले न्यायालय से गिरफ्तारी वारेन्ट जारी कराकर उनके घर खेतासराय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में चस्पा कराया। इसके बाद भी विधायक प्रतिनिधि ने न्यायालय में समर्पण नही किया तो दो दिन पूर्व उनकी चल अचल सम्पत्ति कुर्की करने का आदेश जारी करायी है। शहर कोतवाल रामभरोषे कुशवाहा ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम को बताया कि जल्द ही न्यायालय के आदेशो का पालन कराया जायेगा।