अमित मिश्रा अध्यक्ष, मंत्री पद पर अरूण सिंह जीते

   जौनपुर। आज कृषि परिसर में यू0पी0एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रीरियल सर्विसेज एसोसियेशन जनपद-शाखा जौनपुर का चुनाव/अधिवेशन सम्पन्न हुआ जिसमें चुनाव अधिकारी अंजनी कुमार उपाध्याय सहायक चुनाव अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारी अनिल कुमार सिंह व संजय श्रीवास्तव  रहे व चुनाव प्रेक्षक महेश कुमार सिंह प्रान्तीय संगठन मंत्री की देख रेख में समपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर अमित कुमार मिश्र 26 मतो से अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी संजय कुमार तिवारी से विजयी घोषित किये गये व जिला मंत्री पद पर अरूण कुमार सिंह 30 मतो से  अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी शरद कुमार पटेल से विजयी घोषित किये गये अन्य पदो पर र्निविरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुये सूची संलग्न है
     मतगणना के उपरान्त उप कृषि निदेशक द्वारा सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश कुमार सिंह प्रान्तीय संगठन मंत्री द्वारा किया गया जिसमें आजमगढ़ कृषि के अध्यक्ष बृजेश सिंह,महासंघ वाराणसी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व उ0प्र0फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विसेज एसोसियेशन के जिला मंत्री व महासंघ के प्रन्तीया सगठन  मंत्री अजय सिंह सिचाई के अध्यक्ष , अशोक यादव मंत्री,अखिलेश उपाध्याय,महासंघ के महामंत्री संजय चैधरी,सफाई कर्मचारी संघ के जिलामंत्री शिव कुमार यादव,स्वस्थ के अध्यक्ष अजय सिंह,महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,बब्बू कृषि चतुर्थ श्रेणी के अध्यक्ष  राकेश सिंह मंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव चालक संघ के अध्यक्ष अनूप चन्द सहित हृदेश कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह,विजय कुमार सिंह,व कृषि के तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन उ0प्र0फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विसेज एसोसियेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया


Related

news 8238975397742172591

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item