पाकिस्तान आतंकवाद का सरगना हैः मौलाना महफुजुल
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_500.html?m=0
इमामे जुमा ने कहा - भारत में सुरक्षित हैं मुसलमान
जौनपुर।
शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में इमामे जुमा एवं प्रिन्सिपल जामिया नासिरिया
इमानिया जौनपुर मौलाना महफुजुल हसन खां ने नमाजे जुमा के खुत्बे में
वर्तमान हालात पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक
हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाय, कम है।
मौलाना महफुजुल हसन खां ने कहा कि आतंकवाद का सरगना पाकिस्तान है।
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में जो सैनिकों पर आतंकवादियों ने हमला किया तथा जिसके
नतीजे में सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा, इसके पीछे पाकिस्तान सरकार का
हाथ है। उन्होंने कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तमाम शान्तिप्रिय
देशों को यह प्रयास करना चाहिये कि पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित
किया जाय। भारत के मुसलमान देशभक्त हैं। वह कभी भी पाकिस्तान के बहकावे में
नहीं आ सकते। पाकिस्तान को भारत के मुसलमानों की चिन्ता नहीं करनी चाहिये।
भारत में मुसलमान सुरक्षित है। यहां हमें हर प्रकार की स्वतन्त्रता हासिल
है। पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र है लेकिन वहां मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं।
वहाँ शिया मुसलमानों की जानो-माल का हमेशा खतरा रहता है। हिन्दू
अल्पसंख्यकों व ईसाइयों के साथ भी भेदभाव किया जाता है। अन्त मंे उन्होंने
आह्वान किया कि हम सब मिलकर राष्ट्र की एकता का परिचय दें। उपस्थित जनसमूह
ने हिन्दुस्तान के फौजी जवानो के द्वारा पाकिस्तान मे आतंकवादियो के कैम्प
को तबाह व बरबाद करने पर खुषी का इजहार किया।