आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

 जौनपुर। जेसीआई ने जम्मू कश्मीर पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नव दुर्गा शिव मंदिर पर किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि वाकई इस समय देश के लिए बड़ी दुखत घटना है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाय कम है। जोन ऑफिसर केके जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान शुरू से ही इस प्रकार की हरकत करता आया है। अब समय आ गया है देश की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये। पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू एवं चन्द्रशेखर जायसवाल ने कहा कि शहीदों के परिवार का दर्द है कि मेरा एक बेटा शहीद हो गया मैं अपना दूसरा बेटा देने को तैयार हूं लेकिन पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। मैं ऐसे जज्बे को सलाम करता हूं। सचिव आलोक सेठ ने कहा अगर कोई नेता मर जाता है या कोई कानून आ जाता है तो हम बन्दी कर देते हैं। आज हमारे देश ने 20 जवान को खो दिया, क्यों कोई बंदी नहीं हो रही है। संजय गुप्ता एवं आशुतोष जायसवाल ने कहा प्रधानमंत्री से अपील किया कि आपने कहा था कि वह एक मारेंगे तो मैं दस मारूंगा, कहा गया आपका वादा। इस अवसर पर अभिताष गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, रतन सीकरी, डा. आलोक वर्मा, सर्वेश जायसवाल, मनीष गुप्ता, विशाल गुप्ता, सलमान शेख, मनीष देव, मोती यादव आदि ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया।

Related

news 6518152540969156414

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item